नगरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड मार्ग पर कोठिया चट्टी के समीप खड़े ट्रक में बाइक के टक्कर हो जाने से सवार दो युवक गम्भीर रुप से घायल हो गये आसपास के लोगों को ने आनन-फानन में पीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के पश्चात चिकित्सक ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। शनिवार को रात्रि लगभग आठ बजे करीब थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी 32 वर्षिय लालबहादुर गोंड पुत्र कानता गोड व परसिया रुपरपुर निवासी 35 वर्षिय लक्ष्मण यादव पुत्र कमला यादव नगरा बाजार से बाइक से घर जा रहे थे। अभी वे कोठियां चट्टी के आगे गिट्टी लदी खड़ी ट्रक में पीछे से जोरदार टक्कर हो गयी और दोनों घायल होकर सड़क पर गिरकर छटपटाने लगे। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा






Social Plugin