सिकन्दरपुर (बलिया) समीप के चेतन किशोर के मैदान में जनअधिकार पार्टी के तत्वाधान में रविवार को आयोजित पिछड़ा,दलित व अल्पसंख्यक सम्मेलन में जनसैलाब उमड़ पड़ा था।सम्मेलन में जहां पिछड़ों दलितों एवं अल्पसंख्यकों की आर्थिक सामाजिक व शैक्षिक स्थिति के बारे में चर्चा कर उनकी अधिकाधिक राजनीतिक भागीदारी पर बल दिया गया।वहीं प्रायः सभी क्षेत्रों में उनके उन्नयन हेतु पार्टी के संकल्प को दोहराने के साथ ही जनअधिकार पार्टी से अधिकाधिक संख्या में जुड़ने की इन वर्गों को आह्वान किया गया।
इस अवसर पर विभिन्न वक्ताओं ने पार्टी की नीतियों एवं भावी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा कर कहा कि जनअधिकार पार्टी ही ऐसी राजनीतिक पार्टी है ,जो दलितों,पिछड़ों व अल्पसंख्यकों के बारे में सोचती और कुछ करती है।
अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मंत्री बाबूराम कुशवाहा ने कहा कि जन अधिकार पार्टी का आज का यह कार्यक्रम गरीबों,नवजवानों व अल्पसंख्यकों पर आधारित भाई चारा सम्मेलन है।कहा कि कार्यक्रम में जिस की जितनी संख्या होगी उस की हिस्सेदारी होगी भी उसी अनुपात में होगी।कहा कि खून पसीना एक कर जिस कांशीराम ने बहुजन समाज पार्टी की स्थापना की थी और जिसमें कांशीराम व अम्बेडकर की विचारधारा की झलक मिलती थी ।पर्टी में अब उस विचारधारा का सर्वथा अभाव है।उन्होंने लोगों से जन अधिकार पार्टी से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि हमारी पार्टी संख्या के हिसाब से आपको हिस्सेदारी देगी।शिक्षा के साथ ही महंगाई,बेरोजगारी व किसानों की समस्याओं के बारे में चर्चा कर कहा कि आजादी के 74 सालों बाद भी दलित पिछड़े व अल्पसंख्यक अपने अधिकारों से वंचित हैं।दलित,पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के वोट के बल पर सत्ता की कुर्सी पहुंचे लोगों ने इन्हीं का शोषण किया।उन्होंने ने बढ़ती महंगाई भ्रष्टाचार व अन्य बुराइयों के लिए भाजपा को दोषी ठहराया और कहा कि सपा मात्र एक जाति की पार्टी बन कर रह गई है।समान शिक्षा का पाठ्यक्रम लागू करने ,तीनों काले कृषि कानूनों को रद करने एवं नई शिक्षा नीति निरस्त करने पर बल दिया
अपने सम्बोधन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नसीम खां ने बलिया की धरती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्हें किसानों,नवजवानों व गरीबों का मसीहा बताया।कहा कि विरोधी समाज की भलाई के हमारे अच्छे कार्यों से घबरा गए हैं इस लिए हमारे पीछे पड़े हुए है।वे ईर्ष्या करते हैं कि बाबू सिंह कुशवाहा कैसे गरीबों किसानों व नवजवानों की भलाई के लिए संघर्ष करते हैं।प्रारम्भ में मुख्य अतिथि बाबूराम कुशवाहा का मंच पर पहुंचते ही कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाएं पहना स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल के समीप ऊपर उड़ रहा ड्रोन शुरू से अंत तक भीड़ के कौतूहल का विषय बना रहा।
मण्डल प्रभारी दिनेश वर्मा,मण्डल उपाध्यक्ष विश्राम वर्मा,मण्डल सचिव शारदानन्द वर्मा,विद्यासागर वर्मा,राजू पासवान,महेश वर्मा,सन्तोष,राजेश,डॉ भागीरथी सिंह मौर्य,अनिल ठाकुर,रामबिलास चौहान,रामलाल पासवान आदि मौजूद रहे।अन्त में अशोक कुमार मौर्य ने आभार ब्यक्त किया।अध्यक्षता संजय मौर्य एवं संचालन विश्राम वर्मा ने किया।
रिपोर्ट :-- रजनीश कुमार






Social Plugin