बेरुआरबारी (बलिया) ब्लॉक मुख्यालय प्रांगण में बुधवार की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्मार्टफोन का वितरण किया गया जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री श्रीमती केतकी सिंह व विशिष्ट अतिथि ब्लाक प्रमुख चन्द्रभूषण सिंह व छेत्रिय मंत्री महिला मोर्चा अंकिता त्रिपाठी द्वारा वितरित किया गया। स्मार्ट फोन वितरण के पश्चात कार्यकत्रियों को संबोधित करते हुए केतकी सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रत्येक विभागों में कार्यरत महिलाओं को सशक्त व सीधे सरकार से जुड़ने के लिए यह ऐतिहासिक कदम उठाया है। जिस के क्रम में आज प्रदेश के समस्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों आशा बहुओं को स्मार्टफोन से लैस किया जा रहा है जिससे कि उनको कार्य करने में कोई असुविधा ना हो।कार्यक्रम में मुख्य रूप से विशिष्ट अतिथि बेरुआरबारी ब्लाक प्रमुख चंद्रभूषण सिंह उर्फ भोला, खंड विकास अधिकारी बेरुआरबारी श्रीमती बसंती देवी, मुख्य सेविका अनीता यादव, दुर्गावती सिंह, बड़े बाबू नंद कुमार भारती, कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ श्रीमती पूनम सिंह और संचालन आंगनबाड़ी संघ के जिला प्रवक्ता विनोद सिंह द्वारा किया गया।
रिपोर्ट :-- विजय शाह






Social Plugin