राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन बलिया में।
(बलिया) राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, नई दिल्ली द्वारा संचालित 29 वी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का जिला स्तरीय आयोजन सनबीम स्कूल, अगरसण्डा,बलिया में 15 नवंबर को प्रातः 10 बजे से किया गया है, उक्त निर्णय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कॉग्रेस, बलिया शाखा की एक आवश्यक बैठक जो चंद्रशेखर नगर, बलिया स्थित के कार्यालय पर हुई में लिया गया,साथ ही इस दौरान जिला समन्वयक सुधीर कुमार सिंह,एस आर जी एवं नोडल समन्वयक राष्ट्रीय अविष्कार अभियान आशुतोष कुमार सिंह तोमर एवं एस आर जी संतोष चंद्र तिवारी ने उक्त कार्यक्रम से संबंधित पोस्टर जारी किया गया, जिला समन्वयक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य विषय सतत जीवन हेतु विज्ञान विषय पर जिले के बाल वैज्ञानिक 10 साल से 14 साल(जूनियर वर्ग)एवं 15 साल से 17 साल(सीनियर वर्ग) में प्रतिभाग करेंगे,जिसमे से जनपद स्तर पर 03 सीनियर वर्ग से तथा 02 जूनियर वर्ग से चयनित किये जायेंगे, जनपद स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के राज्य स्तरीय आयोजन जो 24 से 26 नवंबर को प्रस्तावित है में भाग लेने का मौका मिलेगा, साथ ही राज्य स्तर पर चयनित बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय आयोजन में भी जिले की तरफ से प्रतिभाग कर अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत करेंगे।
रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश






Social Plugin