Ad Code

Responsive Advertisement

अशोक साहनी ने अखिलेश यादव को भेंट किया फूलन देवी स्मृति चिन्ह और लिया आशीर्वाद।

 


रसड़ा(बलिया)। स्थानीय कोतवाली रसड़ा क्षेत्र के ग्राम नवापुरा निवासी जिला पंचायत सदस्य व पूर्व प्रधान अशोक साहनी उर्फ रिमोट नें लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर, उन्हे फूलनदेवी की स्मृति चिन्ह देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने श्रीनाथ बाबा, रोशन शाह बाबा की गंगा जमुनी तहजीब का विख्यात रसड़ा विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया। उक्त जानकारी देते हुए अशोक साहनी ने बताया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संदेश में कहा कि आप जैसे हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं को अपने क्षेत्रों में रहकर पार्टी के लिए दिन रात काम करना होगा, तभी हम सभी आने वाले 2022 में सपा का परचम प्रदेश में लहरायेगा। आप लोग इसी तरह आम जनता के बीच में जाकर उनके दुख-सुख में शामिल हो कर कार्य करने का काम करें तथा लोंगो की समस्याओं को सूचीबद्ध भी करें, ताकि सरकार बनने पर प्रदेश को उत्तम बनाते हुए शहर,गांव और समाज की संकल्पना को साकार किया जा सके। इसी क्रम में अशोक साहनी ने कहा कि उन्हें भी पूरी उम्मीद और पूरा विश्वास है, कि यदि सपा मुखिया अखिलेश यादव के संदेशों और अनुभव पर ईमानदारी से चला गया तो निश्चित रूप से 2022 में उतर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की बहुमत वाली सरकार होगी।



रिपोर्ट :-- हाजी वकील अहमद अंसारी