Ad Code

Responsive Advertisement

बन रहे दिव्यांग शौचालय का निरीक्षण में अचानक पहुचे एसडीएम तथा बीडीओ महोदय।

 


(दुबहड़) थाना क्षेत्र के अंतर्गत पांडेपुर गांव में प्राथमिक पाठशाला पर नवनिर्मित हो रहे दिव्यांग शौचालय के निरीक्षण में अचानक बांसडीह एसडीएम ( प्रभारी बीडीओ दुबहर )सीमा पांडेय  आ पहुंची और बन रहे दिव्यांग शौचालय का निरीक्षण की । कार्य मेंअनियमितता पाए जाने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और बगल में बने आंगनबाड़ी केंद्र की दूरव्यवस्था देखकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती को भी लताड़ लगाई। साथ साथ प्राथमिक पाठशाला पांडेपुर में सफाई ना होने पर प्रधानाध्यापक से नाराजगी जताई। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलदेव गुप्ता ने आश्वासन दिया मानक के अनुरूप ही दिव्यांग शौचालय निर्माण किया जाएगा। साथ साथ ग्रामीणों के शिकायत पर करीब एक  वर्ष से बंद पड़े  सामुदायिक शौचालय को खुलवाने का निर्देश दी।


रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता