Ad Code

Responsive Advertisement

महिला शिक्षक संघ सोहॉव ब्लाक के कार्यकारिणी का किया गठन।

 


नरही-(बलिया) स्थानीय क्षेत्र के  शिक्षा क्षेत्र  सोहॉव पर जिला अध्यक्ष श्रीमती रंजना पाण्डेय एवं महिला जिला कार्यकारिणी बलिया के नेतृत्व में रविवार को महिला शिक्षक संघ सोहॉव ब्लाक के कार्यकारिणी का गठन किया गया।
जिसमें  सर्वसम्मति से श्रीमती नीनू कुमारी गौतम ,( ए आर पी ) को ब्लॉक अध्यक्ष और गीता उपाध्याय को महामंत्री  के रूप में मनोनीत किया गया। सोहॉव की कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में उपाध्यक्ष कंचन सिंह, रेखा राय, गीता देवी,माधुरी राय।महामंत्री-गीता उपाध्याय मंत्री-सरोज 
संयुक्त मंत्री-तलत फरजाना ,बबीता तिवारी, अपर्णा राय संगठन मंत्री-शकुंतला देवी,
कोषाध्यक्ष प्रिया गुप्ता मीडिया प्रभारी-साधना 
सदस्य कोर कमिटी-नीलम राय,सुमन प्रिया, शबाना ,अपर्णाराय को मनोनीत किया गया।  शिक्षिकाओं को अंगवस्त्रम देकर जिलाध्यक्ष रंजना पांडेय के द्वारा सम्मानित किया गया। महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष श्रीमती रंजना पांडे ने कहा कि संगठन की प्रक्रिया संपूर्ण ब्लॉक में जल्द ही पूर्ण हो जाएगा। उसके बाद संगठन अपने आप में मजबूत हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि हम सभी शिक्षक महिलाएं अपने कार्य के प्रति सजग और समर्पित है।श्रीमती सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में जिला कार्यकारिणी की टीम में माया राय ,मीरा भारती ,प्रियंका सिंह ,कु0 रीता और सोहांव ब्लाक की सभी शिक्षिकाओं की मौजूदगी में गठन किया गया। कार्यक्रम के समापन पर माया राय ने सभी शिक्षिकाओं को आभार प्रकट की।


रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता