Ad Code

Responsive Advertisement

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी का हुआ बैठक जिसमे दर्जनों लोगों ने ली सदस्यता।

 



(बलिया) विधानसभा फेफना अंतर्गत ग्राम पकड़ी में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की बैठक जिला अध्यक्ष सुमेर गोंड की अध्यक्षता तथा हनुमानगंज ब्लाक इकाई के अध्यक्ष संजय  गोंड के संचालन में की गई! बैठक में दर्जनों लोगों ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नीतियों व कार्यक्रमों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण किये! वार्ड नंबर 50 के जिला पंचायत सदस्य उपेंद्र कुमार गोंड ने कहा कि हमें अपने संवैधानिक अधिकारों को प्राप्त करने के लिए संगठित संघर्ष छेड़ने की आवश्यकता है! गांव गांव में छात्र नौजवानों मजदूर किसानों व महिला वर्ग को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से जोड़ा जा रहा है! वन बूथ - टेन यूथ की तर्ज पर 10 सदस्यीय ग्राम कमेटी का गठन भी किया गया जिसमें ओमप्रकाश  गोंड अध्यक्ष, हरिशंकर गोंड व त्रिलोकी गोंड उपाध्यक्ष, राजू प्रसाद सचिव, अशोक कुमार सह सचिव, छोट्ठू गोंड व सनू संगठन मंत्री, अजीत गोंड व संतोष गोंड प्रचार मंत्री तथा श्रीमती किरण देवी गोंड को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी महिला मोर्चा ग्राम इकाई का अध्यक्ष चुना गया! बैठक को प्रमुख रूप से जिला संरक्षक दादा अलगू गोंड, छात्र मोर्चा के अध्यक्ष मनोज शाह, जिला संगठन मंत्री बच्चा लाल गोंड, अरविंद गोंडवाना ने संबोधित किया!


रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश