Ad Code

Responsive Advertisement

पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर गरीब कल्याण मेला का किया आयोजन।

 


नगरा (बलिया)  एकात्मक मानववाद प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर ब्लॉक परिसर में शनिवार को गरीब कल्याण दिवस के रुप मेला का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लाक सभी लाभकारी योजनाओं मे शिक्षा विभाग, कृषि, पशुपालन, स्वास्थ्य, आँगनबाड़ी, श्रम, खाद्य विभाग द्वारा प्रदर्शनी भी लगाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बेल्थरारोड विधायक धनंजय कन्नौजिया ने किया। तत्पश्चात विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का अवलोकन किय।
                     विधायक ने अपने संबोधन में दीनदयाल उपाध्याय के व्यक्तित्व व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याण कारी योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगों को बताते हुए सरकार में लाभान्वित लोंगो से जनसंवाद कर सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास पर खरा उतरने के लिए सरकार को दृढ़ संकल्पित बताया। उन्होंने पात्र लोगों में आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला कनेक्शन, राशन वितरण किये तथा पीएम आवास का प्रमाण पत्र दिए। खंड विकास अधिकारी विनय कुमार वर्मा, एडीओ पंचायत प्रमोद सिंह, एडीओ कृषि रमाकांत राम, मिंकू सिंह, अमरेन्द्र, हर्षदेव, सूर्य प्रकाश सिंह, शशिप्रकाश चौरसिया, पृथ्वीपाल सिंह, जयप्रकाश जायसवाल, राजेन्द्र चौहान, फतेह बहादुर सिंह, लालबहादुर सिंह, आदि उपस्थित रहे। अध्यक्षता भाजपा मण्डल अध्यक्ष अरविंद नारायण सिंह व संचालन जिला महामंत्री आलोक शुक्ल ने किया।


रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा