Ad Code

Responsive Advertisement

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बलिया में प्रतिभागिता हेतु विज्ञान शिक्षकों की ऑनलाइन कार्यशाला गूगल मीट के माध्यम से दी जाएगी जानकारी।

 


राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस बलिया में प्रतिभागिता हेतु जानकारी देने के लिए 
विज्ञान शिक्षकों की ऑनलाइन कार्यशाला गूगल मीट के माध्यम से 23 सितंबर 2021 को प्रातः 11:00 बजे से दी जाएगी जानकारी।

 बलिया।  विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार द्वारा संचालित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है जिसमें बलिया जनपद सहित पूरे प्रदेश के सैकड़ों छात्र-छात्राएं अपने प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर तक प्रस्तुत करते हैं उक्त जानकारी देते हुए जिला समन्वयक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस जनपद बलिया द्वारा जनपद के छात्र छात्राओं को यह अवसर प्रदान किया जा रहा है इस वर्ष का जिला आयोजन नवंबर  में तथा राज्य स्तरीय आयोजन दिसंबर माह में प्रस्तावित है, इस कार्यक्रम के अंतर्गत 10 वर्ष से 17 वर्ष आयु वर्ग के छात्र छात्राएं मुख्य विषय सतत जीवन के लिए विज्ञान व उससे उप विषय विषयों पर अपने प्रोजेक्ट तैयार कर जनपद स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक आयोजित राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में प्रतिभाग कर सकेंगे, छात्र-छात्राएं प्रोजेक्ट कैसे बनाएं इस संबंध में विज्ञान विषय के शिक्षकों को प्रोजेक्ट बनाने की तकनीकों से अवगत कराने के लिए जनपद बलिया के विज्ञान शिक्षकों की ऑनलाइन कार्यशाला गूगल मीट के माध्यम से 23 सितंबर 2021 को प्रातः 11:00 से 1:00 बजे तक ऑनलाइन आयोजित की गई है। जिसमें एकेडमिक समन्वयक डॉ प्रतिभा त्रिपाठी,रिसोर्स पर्सन आशुतोष कुमार सिंह तोमर,बक्सर बिहार से रिसोर्स पर्सन डॉ शिव प्रकाश राय, रिसोर्स पर्सन एवं राज्य स्तरीय आयोजन के मूल्यांकन कर्ता डॉ अशोक कुमार सिंह, रिसोर्स पर्सन रजनीकांत सिंह के द्वारा प्रोजेक्ट बनाने की विधियों की जानकारी दी जाएगी,जिला समन्वयक डॉ सुधीर कुमार सिंह ने सभी प्रधानचार्य से अनुरोध किया कि आपने विद्यालयों से एक विज्ञान शिक्षक को निर्धारित तिथि व समय पर गूगल लिंक https://meet.google.com/ozf-tejv-xxk से जुड़ने के लिए निर्देशित करने का कष्ट करें, साथ ही जिला समन्वयक ने बताया कि उक्त कार्यक्रम हेतु शिक्षा विभाग द्वारा पत्र भी जारी किया गया है ।                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                                   सुधीर कुमार सिंह ( जिला समन्वयक )  राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस,बलिया। 


रिपोर्ट :-- मोo अहमद हुसैन "उर्फ जमाल आलम