रिपोर्ट ओमप्रकाश वर्मा
नगरा। क्षेत्र के ककरी ग्राम पंचायत के खालिसपुर गांव में काली स्थान का जिर्णोद्धार करके मन्दिर का रुप देकर प्रतिमा स्थापित करने हेतु यज्ञ का आयोजन किया गया है। ग्रामीणों के सहयोग से इस कार्य में लगे योगेश सिंह ने बताया कि मन्दिर में मुर्ति की स्थापना के लिए यज्ञ का आयोजन किया गया है। 16 अगस्त को कलश यात्रा के साथ मण्डप में कलश प्रवेश के साथ ही वैदिक मन्त्रोचार से यज्ञ का शुभारम्भ होगा। तीन दिन तक प्रवचन हवन पूजन चलेगा। 18 अगस्त को पूर्णाहुति पर प्रतिमा के मंदिर में स्थापित होने के साथ ही महाप्रसाद का वितरण किया जाएगा।







Social Plugin