रिपोर्ट ओमप्रकाश वर्मा
नगरा। नगरपंचायत के दवा व्यवसायी श्री भगवान प्रतिष्ठान के प्रभुनाथ गुप्ता की पत्नी उषा गुप्ता 50 की मौत लम्बी बिमारी के कारण बृहस्पतिवार को सायं लगभग साढे छ: बजे करीब नगरा भिटकुना मोड़ स्थित आवास पर हो गयी। मौत की खबर से दवा व्यवसायों सहित बाजार के दुकानदारों में शोक की लहर दौड़ गयी। इस स्तब्ध कर देने वाली सूचना ने सभी को झकझोर कर रख दिया।
जो भी सुना जैसे तैसे आवास पर पहुंचकर सांत्वना दी। इस मौके पर कृपाशंकर बरनवाल, अभय प्रकाश, पूर्व प्रमुख निर्भय प्रकाश, देवेन्द्र सिंह, महेश पाण्डेय, नाथू शर्मा, बसन्त पाण्डेय, डीएन प्रजापति, ओपी वर्मा, जय प्रकाश जायसवाल, विजय गुप्ता, राजबंशी चौहान, मुन्नी लाल पटवा, मंसूर अहमद, राजू सोनी, चन्दन गोंड, अखिलेश जायसवाल, रफीक अहमद, धन्नू गोंड, मनोज खरवार, कन्हैया गुप्ता, ज्वाला प्रसाद, डब्लू सिंह, हेमन्त गुप्ता उर्फ़ विक्की, सावन्त गुप्ता आदि रहे। मुखाग्नि पति प्रभुनाथ गुप्ता ने दी। अन्तिम संस्कार तुर्तिपार घाट पर हुई।







Social Plugin