Ad Code

Responsive Advertisement

शिक्षको व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का चल रहा चार दिवसीय प्रशिक्षण

 


दुबहर (बलिया) - स्थानीय बी आर सी पर शिक्षकों के अलावा आंगनवाड़ी कार्यकत्रिओ का भी चार दिवसीय प्रशिक्षण चल रहा है । प्रशिक्षण के तीसरे दिन उपस्थित दुबहर के खंड शिक्षा अधिकारी लालजी शर्मा एवम दुबहर के सीडीपीओ रामभुवन वर्मा ने बताया की आंगनवाड़ी कार्यकत्रिओ के इस उन्मुखीकरण कार्यशाला में जन्म से 8 वर्ष की अवधि के बच्चों को पोष्टिक खाना ,स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण ,प्यार और आदर प्रदान करने के साथ ही 3 से 6 वर्ष के बच्चों को खेल के माध्यम से सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करते हुए उन्हें प्राथमिक विद्यालय में प्रवेश लेने के लिए तैयार किया जाएगा । इस मौके पर ट्रेनर नित्यानंद तिवारी नेहा भारती स्वेता मिश्रा डॉ अब्दुल अव्वल, अनिल कुमार  के अलावा अनेक आंगनवाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही ।


रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता