Ad Code

Responsive Advertisement

शिवालयों सहित घरों में पूजे जाने वाले नागदेवता को भक्तों ने दूध लावा चढ़ाया





रिपोट ओमप्रकाश वर्मा

 नगरा। नाग पंचमी के अवसर पर क्षेत्र विभिन्न गांवों में स्थित शिवालयों सहित घरों में पूजे जाने वाले नागदेवता को भक्तों ने दूध लावा चढ़ाया। सावन के दुसरे पक्ष शुक्ल पक्ष के पंचमी को हिन्दू घरों में नाग देवता का पूजन भक्ति भाव से किया जाता है। 

इस दिन हिन्दू परिवार अपने अपने घरों की सफाई करके प्रमुख चढ़ावा मे शुद्ध माने जाने वाला परास की पत्ता पर रखकर धान का लावा पर दुध डालकर मिष्ठान चढाकय को धूप अगरबत्ती जलाया जाता है और पूजन किया जाता है। 

इस मौके पर शुक्रवार को क्षेत्र के मन्दिर शिवालयों पर भक्तों की काफी जमवाड़ा लगा रहा। इस महापर्व पर कुश्ती-दंगल वह मेरा का होने वाला आयोजन कोविड-19 महामारी के वजह से इस वर्ष किसी प्रकार का कार्यक्रम नहीं किया गया। 

भक्तगण आकर लावा दूध चढ़ाएं एवं अपने अपने घरों को प्रसाद लेकर वापस लौट गए। क्षेत्र में किसी अप्रिय घटना से बचने के लिए पुलिस बल चक्रमण करती रही। 

नगरा नगर पंचायत सहित क्षेत्र के ताड़ी बड़ागांव, मलप भीमपुरा, मालीपुर, डिहवा, नरही, ढेकवारी, पाण्डेयपुर, गोठवा गोठाई, सधुआईन कुटी, लहसुनी, सुल्तानपुर, सलेमपुर आदि गांवों के मन्दिरों में पूजन हेतु लोगों का तांता लगा रहा।