*ब्लैक फंगस के चपेट में आने से टाउन महाविद्यालय के कार्यालय अधीक्षक का निधन*
बलिया। टाउन पीजी कॉलेज बलिया के वरिष्ठ क्लर्क संजय गहलौत का निधन मंगलवार की सुबह उपचार के दौरान बीएचयू वाराणसी में हो गया। वे ब्लैक फंगस की चपेट में आ गये थे। उनके निधन से शिक्षा जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
पैतृक निवास मनियर ,
नजदीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भी सियापा है। उनके निधन से हर कोई स्तब्ध है।
बताया जा रहा है कि संजय गहलौत कुछ दिन पहले करोना से जंग जीत चुके थे। फिर उनकी बायीं आंख संक्रमित हो गई। जांच कराये तो उसकी रोशनी जा चुकी थी। गंभीरावस्था में पांच दिन पहले उन्हें बीएचयू में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार की सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। श्री मुरली मनोहर टाउन महाविद्यालय के सचिव राकेश श्रीवास्तव प्राचार्य डॉ दिलीप श्रीवास्तव राजेश टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के कोऑर्डिनेटर डॉ संजय सरोज महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉक्टर अखिलेश राय प्राचार्य सहित समस्त शिक्षक गण टाउन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉक्टर अखिलेश सिन्हा ने गहलोत के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है अंतिम संस्कार वाराणसी में ही किया गया।







Social Plugin