
बलिया।राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय संगठन के आह्वान पर स्थानीय इकाई के जिला अध्यक्ष अरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद के समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आईडीएसपी केंद्रों के साथी कोविड-19 टीमों द्वारा अपने कार्यस्थल पर काला पट्टी बांधकर शासनादेश की प्रतियां जलाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सीएमओ कार्यालय पर कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश सरकार पर फूट डालने की नितिया अपनाये जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार की मंशा साफ नहीं है, इसीलिए हमारी प्रोत्साहन राशि के भुगतान में अनावश्यक विलम्ब किया जा रहा हे। इस अवसर पर परिषद के महामंत्री हेमंत सिंह ने कहा कि कर्मचारियों के अंदर सरकार डालने कि जो प्रवृत्ति अपनाई जा रही है उसका हम कर्मचारी गांव पुरजोर विरोध करते हैं और कहा कि शासनादेश को संशोधित कर चिकित्सा विभाग के सभी कर्मचारियों के लिए 25 प्रतिशत प्रोत्साहन राशि सरकार प्रदान करें अन्यथा की स्थिति में सरकार जो भी निर्णय कर्मचारी हित में लिया जाएगा जनपद के सभी कर्मचारी उसका पालन करेंगे और सरकार को अपने भ्रामक निर्णय को बदलने के लिए वादे करें। इस अवसर पर अवधेश सिंह योगेंद्र पांडे किरण सिंह आरबी यादव अंजनी राय बब्बन यादव रेनू श्रीवास्तव वंदना सिंह सुभावती यादव दिलीप श्रीवास्तव शशि भूषण अंजनी राय कर्मचारी गण मौजूद रहे ।
Social Plugin