Ad Code

Responsive Advertisement

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर बन रहे आक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर



बिल्थरारोड,बलिया। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण के कारण मरीजो को हो रही आक्सीजन की कमी को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीयर पर बन रहे आक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।

  आक्सीजन प्लांट का निर्माण नगर पंचायत के चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्त की देखरेख में कराया जा रहा है। निर्माण का कार्य दिन और रात दोनो समय तेजी से चल रहा है। जिसमे लगभग दो दर्जन मिस्त्री और मजदूर लगे हुए है। 

लगभग दो  सप्ताह में यह आक्सीजन प्लांट अपने मूर्तरूप में आ जायेगा। चेयरमैन गुप्त ने कहा कि जनहित से यह जुड़ा है। इसलिए निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा कर जनता को समर्पित कर दिया जायेगा।  आक्सीजन प्लांट से सम्बंधित मशीन भी  शीघ्र लग जायेगी। इस प्लांट से लगभग 10 टन आक्सीजन की आपूर्ति सीएचसी के लगभग 20 वार्डो में किया जायेगा।

 यहाँ पर आक्सीजन प्लांट के चालू हो जाने से मरीजो को  आक्सीजन की भरपूर उपलब्धता हो सकेगी। क्षेत्रीय लोगो को अब ऑक्सीजन के लिए मऊ व बनारस व अन्य अस्पताल पर जाने की जरूरत नही पड़ेगी। 

मरीजो को दुश्वारियों का सामना अब नही करना पड़ेगा। सीएचसी अधीक्षक डॉ तनबीर आजम ने बताया कि सीएचसी सीयर को कोविड अस्पताल एल वन के लिए मंजूरी हो गयी है। अब इससे नजदीक के जिले मऊ, देवरिया के समीपवर्ती गांवो के कोरोना संक्रमित मरीजो को भी इस अस्पताल से लाभ मिलेगा।