Ad Code

Responsive Advertisement

 रतसर (बलिया)

स्थानीय कस्बा से सटे ग्राम सभा कुकुरभुका के अहिरौली गांव में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शनिवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर स्कूल में रखा सारा समान उठा ले गए। रविवार की सुबह जब ग्रामीणों ने ताला टूटा देखा तो इसकी सुचना विद्यालय के अध्यापकों को दी। मौके पर पहुंचे प्रधानाध्यापक सरफराज ने देखा कि स्कूल का ताला टूटा पड़ा है देखकर कर हतप्रभ रह गए। और इसकी सुचना तत्काल खेजुरी थाने पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर वापस लौट आयी। प्रधानाध्यापक सरफराज अहमद ने बताया कि चोरो ने विद्यालय में रखे गैस सिलिंडर, साउण्ड सिस्टम, दीवाल घड़ी तथा बच्चों के खेल का सामान उठा ले गए है। घटना की लिखित तहरीर विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने खेजुरी थाने पर दे दिया है।