Ad Code

Responsive Advertisement

घर पर ही मनाए भगवान परशुराम जन्मोत्सव* *राजेश कुमार मिश्र



गड़वार,बलिया।।

14 मई शुक्रवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार सनातनियों के गौरव श्री भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव है। ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ बलिया जिला अध्यक्ष  *राजेश कुमार मिश्र* ने बताया कि वर्तमान में वैश्विक महामारी कोरोना के चलते सभी भाई सनातन धर्म प्रेमी व समाज बंधु सभी भगवान परशुराम का जन्म उत्सव अपने-अपने घरों पर ही  मनाए । साथ ही साथ 11 दीप जला कर के ईश्वर से सबके कल्याण के लिए प्रार्थना करें सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया की भावना को चरितार्थ करें शासन- प्रशासन के द्वारा दिए गए समय-समय पर दिशा निर्देशों का पालन करें वाह अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाएं तथा संध्या समय घर पर भगवान परशुराम जी की छवि स्थापित करके आरती करें और घरों पर ही दीपदान करें व वैश्विक संकट से जगत की रक्षा और सभी का कल्याण हो ऐसी भगवान परशुराम जी से प्रार्थना व कामना करें और सभी घर पर रहे स्वस्थ रहें, सामर्थ्य अनुसार सहयोग करें। अनुशासन से जल्द ही कोरोना हारेगा और भारत जीतेगा।
ऐसी कामना  भगवान परशुराम जी से करता हूं।