Ad Code

Responsive Advertisement

10 लीटर अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

 


रतसर, बलिया।। रतसर चौकी के अंतर्गत धनौती सलेम बाईपास रोड पर गस्त करते समय एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। 

 पुलिस को देखते ही भागने लगा तत्परता दिखाते हुए चौकी प्रभारी दशरथ उपाध्याय अपने हमराहियों के साथ दौड़ाकर तुरंत पकड़ लिया।

उस व्यक्ति के पास से 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई वह व्यक्ति सुखपुरा थाना क्षेत्र ग्राम कुशहास का रहने वाला है।

 पुछने पर अपना नाम अश्वनी यादव पुत्र प्रभु नाथ यादव बताया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय चालान कर दिया।