Ad Code

Responsive Advertisement

गांव का सर्वागीण विकास ही एक मात्र लक्ष्य -तारिक अजीज

 



सिकन्दरपुर, बलिया। नवानगर ब्लॉक अंतर्गत  ग्राम सभा सिवान कला के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान तारिक अजीज उर्फ गोलू ने अपनें ग्राम सभा के सदस्यों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए अधिकारियों के मौजूदगी में शपथ ग्रहण कर अपना कार्यभार संभाला।



तारिक अजीज गोलू ग्राम सभा सिवान कला के सबसे युवा प्रधान के रूप में चुने गए हैं।

इससे पूर्व में उनके पिता स्व अज़िज़ुद्दिन् एवं माता नईमा अजीज भी गांव की प्रधान रह चके हैं।
पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि
अपने माता पिता के पथ चिन्ह पर चलकर बिना किसी द्वेश की भावना के गांव की सर्वागीण विकास  के लिए काम करूँगा।

इस दौरान कार्यक्रम में संतोष यादव,मो राजिक् रिजवी, ललन लेखपाल,सुनील कनौजिया, सादिक अजीज ,फैसल अज़ीज़,गोविन्द गुप्ता आदि लोग उपास्थि रहे।

रिपोर्ट; -रजनीश कुमार