Ad Code

Responsive Advertisement

RSS बलिया का अहम निर्णय खाना वितरण के साथ वार्डों को करेंगे सेनीटाइज

 *राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया*

बलिया,उत्तर प्रदेश।।

कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रकोप को दृष्टिगत रखते हुए "राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, बलिया" के सेवा विभाग के निर्देशन में यह निर्णय लिया गया कि स्वयंसेववकों द्वारा किये जा रहे भोजन वितरण के कार्य के साथ साथ शहर के विभिन्न वार्डों/ मोहल्लों में सेनेटाइज़ेशन का कार्य भी कराया जाय।

इसी निमित्त सरस्वती शिशु/विद्या मंदिर जगदीशपुर बलिया से सेनेटाइज़ेशन के कार्य की शुरुवात किया गया। दवा का छिड़काव, जगदीशपुर मोहल्ले की सेवा बस्ती व उसके आसपास के स्थानों पर किया गया।

 यह सेनेटाइज़ेशन (दवा के छिड़काव) का कार्य प्रत्येक दिन अलग अलग वार्डों/मोहल्लों में नियमानुसार होगा।

ज्ञात हो कि आज पुनः 18 वें दिन भी भोजन व काढ़ा वितरण, के कार्य को महिला अस्पताल,नर्सिंग होम्स,रोडवेज़,रेलवे स्टेशन पर तथा काढ़ा का वितरण स्टेशन मालगोदाम रोड,चौक आदि  विभिन्न स्थानों पर  किया गया।

इस अवसर पर "गोरक्षप्रान्त के सह प्रान्त कार्यवाह श्री विनय सिंह जी,जिला प्रचारक श्री सत्येंद्र जी,जिला सेवा प्रमुख डॉ. सन्तोष तिवारी जी" की उपस्थिति में चन्द्रशेखर जी,आशीष गुप्ता,राकेश कुमार सोन,रमेश सिंह,बांसडीह खन्ड के सम्पर्क प्रमुख शैलेश,राहुल,रवि सोनी,संजय वर्मा,राजेश गुप्ता,व मारुति नन्दन नें अपना सहयोग किया।