स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)
राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय में सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ हुआ।
दुबहर (बलिया)- राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत मंगलवार को शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला महाविद्यालय नगवा बलिया में सात दिवसीय विशेष शिविर प्रारंभ हुआ। शिविर के प्रथम सत्र का उद्घाटन महाविद्यालय के सेमिनार हाल में हुआ जिसमें नगवा पंचायत की ग्राम प्रधान श्रीमती सावित्री देवी मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्वलित एवं पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ की।एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ रजनी कांत तिवारी द्वारा विषय परिवर्तन करते हुए सात दिवसीय विशेष शिविर के उद्देश्य एवं कार्य पर प्रकाश डाला गया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य ने अपने उद्बोधन में राष्ट्रीय सेवा भाव के महत्व को रेखांकित करते हुए इस शिविर से सामाजिक अनुशासन एवं सेवा भाव की भावना विकसित करने पर बल देने की बात की। मुख्य अतिथि श्रीमती सावित्री देवी ग्राम प्रधान नगवा पंचायत ने स्वयं सेविकाओं को विशेष आशीर्वाद देते हुए कार्यक्रम के सफल होने की शुभकामना दी। उद्घाटन सत्र से पूर्व राष्ट्रीय स्वयं सेविकाओं ने महाविद्यालय तथा नगवा स्थित शहीद स्मारक स्थल का साफ-सफाई का कार्य किया। शिविर के दूसरे सत्र में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉ दीपक कुमार झा सहायक आचार्य जंतु विज्ञान के द्वारा विज्ञान के वरदान या अभिशाप पर बौद्धिक व्याख्यान की दिया गया । इस मौके पर महाविद्यालय के सहायक आचार्य डॉ रोहित कुमार गुप्ता, डॉ हसीना अहमद,सुरेश कुमार,शैलेश यादव आदि उपस्थित रहे।







Social Plugin