स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)
मानव जीवन में यज्ञ द्वारा ही धन, कीर्ति तथा अलौकिक शक्तियों को प्राप्त किया जा सकता है - साध्वी साधना
दुबहर (बलिया)। क्षेत्र के अड़रा गांव स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर के निकट मैदान में 25 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित श्री हनुमत महायज्ञ के चौथे दिन अयोध्या से पधारी कथा वाचिका मानस किंकर साध्वी साधना जी ने सैकड़ों उपस्थित पुरुष महिला श्रद्धालुओं को राम कथा का रसपान कराया।
साध्वी साधना जी ने रामकथा का रसपान कराते हुए कहा की मानव जीवन में यज्ञ द्वारा ही धन, सौभाग्य, वैभव, दीर्घायु, यश, कीर्ति तथा अनेक अलौकिक शक्तियों की प्राप्ति की जा सकती है। यज्ञ से केवल आत्मिक प्रगति नहीं बल्कि राष्ट्र की प्रगति भी किया जा सकता है।उन्होंने कहा कि जो अपने परिवार और प्रजा को सुखी रखने का प्रयास करते हैं। "वही यज्ञमय जीवन है" अपने लिए त्याग की भावना रखें, अपने प्रति संयम की भावना रखें, और दूसरों के प्रति उदारता, प्रेम और स्नेह की भावना रखें, "यही है यज्ञमय जीवन" अगर अकेले जीवन जीना है तो हम परहित करें, परमार्थ करें, अपने परिवार को, अपने समाज को, सुखी रखने का प्रयास करें। "यही है यज्ञमय जीवन" यज्ञ में केवल परिक्रमा करना ही नहीं, केवल कथा सुनना ही नहीं, बल्कि उसे अपने जीवन में उतारना ही "यज्ञमय जीवन है" इस दौरान दुबहर थाना प्रभारी राजेश कुमार मिश्रा सहित कई पुलिसकर्मी महायज्ञ में उपस्थित श्रद्धालुओं की सुरक्षा में लगे रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अमित कुमार दुबे, सुदर्शन सिंह, सुभाष सिंह,छितेश्वर वर्मा, सरल ठाकुर भरत सिंह, कपिल देव भारती, श्रीराम वर्मा, रविश सिंह, रत्नेश पांडे, शैलेंद्र सिंह, राजू सिंह,पप्पू यादव, नितिन सिंह, अरुण सिंह, बबलू सिंह सहित अनेक श्रद्धालुओं ने राम कथा का रसपान किया।







Social Plugin