Ad Code

Responsive Advertisement

ऑल इंडिया एम सी ई ए महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

ऑल इंडिया एम सी ई ए महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन के द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती।

बलिया (उत्तर प्रदेश) जनपद में ऑल इंडिया एम सी ई ए महापद्मनंद कम्युनिटी एजुकेटेड एसोसिएशन उत्तर प्रदेश  के तत्वाधान में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती श्री राम जानकी नाई मठिया मंदिर भृृगु आश्रम बलिया में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नथुनी ठाकुर ने किया l मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष उदय नारायण नंद जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के सारगर्भित जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला ,साथ ही बताया कि किस तरह से एक  अभावग्रस्त परिवार में पैदा व्यक्ति समाज की दशा और दिशा को बदल सकता है। सड़क से संघर्ष कर सदन पहुंचें ,ऐसे महान कृतित्व और व्यक्तित्व के धनी जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती को आज हम लोग 24 जनवरी से 31 जनवरी तक पूरे सप्ताह हर्षोल्लास  के साथ पूरे प्रदेश में मना रहे हैं। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष एल बी शर्मा और कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव डॉक्टर सुनील कुमार ठाकुर ने किया।  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री नंद जी ने  मंडल अध्यक्ष एल बी शर्मा ने कहा कि सागर से गहरे, पहाड सी स्थिरता,  धरती  सा धैर्य,  आकाश सा विस्तार, प्रकाश सा प्रकाशमान जैसे व्यक्तित्व के धनी  जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती दलितों-पिछड़ों, शोसितों- वंचितों, मजलूमों -गरीबों  को  पूरे हर्षोल्लास के साथ एक पर्व के रूप में मनाना  चाहिए।  ताकि सामाजिक न्याय के प्रतीक  जननायक जी के प्रति कृतज्ञयता बनी रहे। और आने वाली पीढियां सीख लेते हुए अपने हक अधिकार के लिए  संघर्ष कर न्याय -अधिकार  प्राप्त कर सकें।
अनिरुद्ध प्रसाद नंदवंशी एडवोकेट निर्मल ठाकुर विनोद ठाकुर, चांदमुनी ठाकुर, नित्यानंद ठाकुर रोशन जयसवाल , कुमारी शोमा शर्मा ,आदि लोगों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम  की प्रस्तुति सौरभ ठाकुर एंड कंपनी के माध्यम से किया गया, जो कार्यक्रम के आकर्षण का केंद्र रहा ।कार्यक्रम में जनपद से  मुन्ना ठाकुर ओमप्रकाश ठाकुर दिलीप कुमार ठाकुर भृगुनाथ ठाकुर पवन कुमार ईश्वर ठाकुर, सुरेंद्र जी नगरा, मुकेश ठाकुर नंद किशोर ठाकुर ,चंद्रहास , गोपाल जी रविंद्र ठाकुर सौरभ ठाकुर शोभा शर्मा रामनाथ ठाकुर रामबचन उमाशंकर ठाकुर राजेश कुमार शर्मा मोहन ठाकुर अमित ठाकुर जगदीश ठाकुर बब्बन ठाकुर  करमौता, शंकर ठाकुर शिव जी ठाकुर सुभाष ठाकुर चंद्रशेखर आए तमाम लोगों के साथ साथ ऑल इंडिया एमसीईए उत्तर प्रदेश बलिया के जनपदीय कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी गण उपस्थित रहे l