Ad Code

Responsive Advertisement

मां भारती की पूजा कर संघ कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

मां भारती की पूजा कर संघ कार्यालय का हुआ उद्घाटन।

 नगरा (बलिया). राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला रसड़ा के तत्वाधान मे खण्ड नगरा में कुंज (कार्यालय) का उद्घाटन प. दीनदयाल उपाध्याय  पुस्तकालय भवन के प्रथम तल पर किया गया। इस मौके पर विद्वान पंडित जयप्रताप शुक्ल ने वैदिक मन्त्रोच्चार के साथ विधि विधान से हवन पूजन और भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन कर आरती किया गया. जिसमें खण्ड प्रचारक बृजेश जी, प्रेमप्रकाश जी, बंशीधर मिश्र, मनोज पाण्डेय, संजीव जी, आकाश जी, नगर विस्तारक पंकज जी, अरविंद नारायण सिंह, देवनारायण जी, कृष्ण कुमार पाण्डेय, सौरभ मिश्र, काशीनाथ जायसवाल, वेदप्रकाश जी, फतेह  सिंह, राजु सोनी, अमरेन्द्र सोनी, राहुल शर्मा, मारकण्डेय वर्मा, अरविन्द सिंह, जयप्रकाश जायसवाल, आदि रहे.