Ad Code

Responsive Advertisement

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय ने शतरंज प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश)

जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय ने शतरंज प्रतियोगिता में जीता स्वर्ण पदक।

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में अंतरमहाविद्यालयीय प्रतियोगिता का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलसचिव एस.एल. पाल, क्रीडा परिषद सचिव डॉ. विवेक सिंह, संयोजक प्रो. फूलबदन सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। चैस की महिला वर्ग में विश्वविद्यालय परिसर की प्रज्ञा सिंह (वाणिज्य विभाग) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया, वहीं नरहेजी महाविद्यालय की सारिका यादव ने रजत पदक एवं टी.डी. कॉलेज की सलोनी वर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में हरिशंकर लाॅ पीजी कॉलेज के विशाल कुमार ने स्वर्ण पदक तथा संयुक्त रूप से सतीश चंद्र कॉलेज के गौरव पांडे व टीडी कॉलेज के अभिषेक चौरसिया ने रजत पदक प्राप्त किया जबकि रामदल सूरजदेव महाविद्यालय के अश्विनी गिरी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर के खेल संयोजक, सदस्य ,शिक्षक तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति सराहनीय रही।