Ad Code

Responsive Advertisement

इस स्कूल के छात्र छात्राओं ने हर घर तिरंगा के तहत निकाली जन जागरूकता रैली।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)

इस स्कूल के छात्र छात्राओं ने हर घर तिरंगा के तहत निकाली जन जागरूकता रैली।

दुबहर, (बलिया)। आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत शनिवार को शहीद मंगल पांडे इंटर कॉलेज नगवा के छात्र-छात्राओं द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर पूरे गांव का भ्रमण कर प्रभात फेरी  किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा मंगल पांडे- अमर रहे, वंदे- मातरम आदि नारे लगाए गए।
 छात्रों के जुलूस कॉलेज से निकलकर ग्राम भ्रमण करते एन०एच०31 होते हुए शहीद मंगल पांडे के स्मारक पर माल्यार्पण कर संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य रवि राय हरेंद्र चौबे, विनीत पाठक, पूर्णेन्दु शुक्ल, विवेकानंद सिंह, मनीराम शर्मा, हरीशचंद पटेल, परमात्मानंद यादव, महानंद यादव, जयप्रकाश पांडे, छोटेलाल पाठक, संजय पांडे, दयानंद उपाध्याय, मोहनलाल, ओमप्रकाश मिश्र, लालचंद राम, कमलकिशोर सिंह आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय सनाथ पांडे के छपरा पूर्व माध्यमिक विद्यालय घोड़हरा प्राथमिक विद्यालय दादा के छपरा प्राथमिक विद्यालय अखार प्राथमिक विद्यालय नगवा पश्चिमी कम्पोजिट विद्यालय जनाड़ी आदि जगहों पर भी तिरंगा यात्रा निकाली गई इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि रजनीश पांडे गबडु विजेता सिंह शशि कांत पांडे विश्व दीपक उपाध्याय रणजीत सिंह दुर्गेश सिंह हरेराम गिरी अजय पांडे आदि लोग उपस्थित रहे