स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत बैंड बाजों के साथ प्रभात फेरी निकाली।
दुबहर (बलिया)- आजादी के अमृत महोत्सव के तहत राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता तथा सरकार के आदेशानुसार शनिवार के दिन ग्राम सभा ओझा कछुआ की प्रधान श्रीमती रेखा पांडे व प्रधान प्रतिनिधी रजनीश कुमार पांडे उर्फ "गबडू" तथा कम्पोजिट विद्यालय सनाथ पाण्डेय के छपरा की प्रधानाध्यापिका विजेता सिंह के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों, शिक्षक, शिक्षिकाओं, कोटेदार प्रीति गोंड, रसोईया, सफाई कर्मी तथा ग्रामीणों ने रैली निकालकर हर्षोल्लास व बैंड बाजा के साथ ग्राम सभा में प्रभात फेरी लगाई। इस मौके पर ग्राम पंचायत अधिकारी राम अवध राम नहीं दिखे। इस मौके पर प्रधान प्रतिनिधि रजनीश कुमार पांडे "गबडू", एडवोकेट कुलदीप दुबे, बृजेश पांडे, रोजगार सेवक सुशील पांडे, सफाई कर्मी ददन भारती, महेश वर्मा, जयप्रकाश, चुनमुन दुबे, गौतम दुबे, जीत लाल वर्मा, मनोज राम, छोटेलाल गोंड, रवि शंकर पांडे, नंदलाल भर, त्रिवेणी दुबे, किशोर पांडे, उपेंद्र यादव, राजेंद्र शाह, श्रीपति पासवान, गणेश खरवार, रामशीष दुबे, आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद है।







Social Plugin