Ad Code

Responsive Advertisement

डी०एस० मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने हर घर तिरंगा के तहत निकली जन जागरूकता रैली।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- पियुष सिंह)

डी०एस० मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं ने हर घर तिरंगा के तहत निकली जन जागरूकता रैली।

रतसर (बलिया)। रतसर नगर पंचायत स्थित डी०एस० मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज की छात्राओं द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना के संयोजकत्व में आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत, राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के साथ एक जन जागरूकता रैली निकाली गई। आजादी का अमृत महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में हमारे देश की संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने तथा उत्सव मनाने की सरकार की एक अनोखी पहल है। इसी पहल के अंतर्गत भारत की संस्कृति मंत्रालय ने 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम को एक मुर्त स्वरूप देने का प्रयास किया है। आजादी के 75 वे वर्षगांठ के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा चलाई जा रही राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय अंतर्बोध की भावना से ओतप्रोत 'हर घर तिरंगा' कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र- छात्राओं ने गगनभेदी नारों के साथ देश के अमर शहीदों की शहादत को नमन करते हुए आमजन को राष्ट्रीयता एवं राष्ट्रप्रेम की भावना को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया। 'हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा' जन जागरूकता के इस रैली में डी०एस० पब्लिक कान्वेंट  स्कूल के छात्र, छात्राओं की विविध मनमोहक झांकियों के साथ उपस्थिति विशेष उल्लेखनीय एवं सराहनीय रही। कार्यक्रम में डी०एस०ग्रुप के उप प्रबंधक डॉ० प्रवीण कुमार सिंह डीएस मेमोरियल गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ०अनिल कुमार पांडे, प्राध्यापक चंदन कुमार, राहुल तिवारी एवं डी०एस०मेमोरियल गर्ल्स इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य पंचानंद तिवारी तथा डी०एस० पब्लिक कान्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य अनूप गोंहाई सहित सभी विद्यालयों के शिक्षकगण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।