Ad Code

Responsive Advertisement

क्षेत्र में तिरंगा फहराने की राष्ट्र भक्ति की जज्बा रही।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

क्षेत्र में तिरंगा फहराने की राष्ट्र भक्ति की जज्बा रही।

नगरा (बलिया)। राष्ट्रीय महापर्व के रुप मे मनाए जाने वाले अमृत महोत्सव के अवसर पर तिरंगा फहराने की लोगों में जागरुकता उत्साहत धारण करता जा रहा है। आजादी के 75 वां वर्ष के शुभ अवसर में अमृत महोत्सव पर राष्ट्रीय झण्डा फहराने के लिए क्षेत्र की जनता में काफी प्रसन्नता व्याप्त है। नगर पंचायत नगरा सहित क्षेत्र के भाजपा के कार्यकर्ताओं और समाजिक संगठनों द्वारा विभिन्न गांवों में नागरिक अभिनन्दन के साथ झण्डा वितरण किया तथा घर घर तिरंगा लगाने  को प्रेरित किया। वैसे तो तिरंगा लगाने की लोगों में होड़ लग गयी है। इस मौके पर आलोक शुक्ला, जयप्रकाश जायसवाल, डी एन प्रजापति, कंचन वर्मा, राजेश राजभर, रम्भा देवी, शैलेन्द्र यादव, गुलाब सैनी आदि रहे।