स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)

अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री ने अपने गांव पहुच कर पुरे गांव में भ्रमण कर लोगों से मीले और होने वाली समस्याओं की जानकारी ली।


सुखपुरा (बलिया)। उत्तर प्रदेश सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी शुक्रवार को अपने पैतृक गांव अपायल पहुंचे।जहां पुरे गांव में भ्रमण कर लोगों से जानकारी लिया।कहां कि शीघ्र ही गांव में जो भी जनकल्याणकारी कार्य है वह पुरा होगा।इस मौके पर मंत्री ने दिव्यांग अरविंद कन्नौजिया को बैटरी चालित ट्राइसाइकिल भी दिया। ट्राइसाइकिल पाकर अरविंद काफी गदगद दिखे।कहां कि बहुत दिनों वह प्रयास कर रहे थे लेकिन जब वह इसके लिए दानिश आजाद से कहें तो इतना जल्दी उन्हें ट्राइसाइकिल मिल जाएगा यह कल्पना नहीं था।इस मौके पर प्रमोद सिंह, राजेश सिंह, बसन्त सिंह,मेराज अंशारी,रेखा सिंह, ममता सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।