Ad Code

Responsive Advertisement

24 घंटा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाने में कहीं से पीछे नहीं।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)

24 घंटा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाने में कहीं से पीछे नहीं।

सुखपुरा(बलिया)। एक तरफ पूरे जिले में अपने अपने अंदाज के साथ तिरंगा लहराया जा रहा है।वहीं 24 घंटा ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी भी आजादी का अमृत महोत्सव मनाने में कहीं से पीछे नहीं हैं। सुखपुरा में शुक्रवार की शाम प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में तिरंगा के साथ पैदल मार्च कर रहे थे। जो जहां था इस यात्रा की  एक झलक जरूर देख रहा था।और पुलिस की गाड़ी से" ये जान तिरंगा है,अरमान तिरंगा है"के धुन में गीत भी बजता रहा।और पुलिस कर्मी भारत माता की जय,बंदेमातरम का नारा बुलंद कर रहे थे।
जिले में हर तरफ तिरंगा यात्रा निकल रहा है। मोहर्रम यानी मंगलवार के दिन ताजिया से लगायत गुरुवार को ऐतिहासिक महावीरी जुलूस में तिरंगा लहराता रहा।जिसमें पुलिस हर तरफ चौकन्ना रही। ऐसे में लगातार ड्यूटी में तैनात पुलिस ने शुक्रवार को सुखपुरा में तिरंगा के साथ पैदल मार्च करते हुए  कस्बा होते हुए शहीद स्मारक पुष्पांजलि ‌ कर यात्रा पानी टंकी तक गया। वहां से पुनः तिरंगा यात्रा आकर थाना परिसर में समाप्त हुआ। तिरंगा यात्रा में एस आई राम सिंह यादव, जयप्रकाश, विजय नारायण राय, जोगिंदर यादव ,अच्छे लाल यादव, रमेश यादव ,विनोद सरोज, अभय सिंह, रंजू यादव, प्रीति मिश्रा, सुमन पाल ,ज्योति पटेल मुख्य रूप से शामिल रहे