स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- हरिवंश कुमार)
इस कॉलेज के छात्र छात्राओं के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा के मुहिम को रैली के माध्यम से मनाया गया।
बलिया जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया के तत्वधान में हरिशंकर प्रसाद विधि महाविद्यालय के छात्र छात्राओं के द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव एवं हर घर तिरंगा के मुहिम को रैली के माध्यम से मनाया गया l जो न्यायालय से शुरू होकर चितू पांडेय चौराहा, शहीद पार्क चौक होते हुए जिला न्यायालय पर समाप्त हुआ l प्रभातभेरी को न्यायाधीश श्री जितेन्द्र कुमार ने हरी झंडी दिखाया गया एवं समाप्ति सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं प्राधिकरण के सचिव सर्वेश कुमार मिश्र ने किया l इस मौके पर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री अभय कुमार श्रीवास्तव के साथ अन्य अध्यापक भी उपस्थित रहे l







Social Plugin