स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- पियुष सिंह)
डी०एस० मेमोरियल इंटर कॉलेज हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, अभियान के तहत एक जन जागरूकता रैली निकाली।
रतसर (बलिया)। आजादी के 75वें वर्ष के परिपेक्ष में देश भर में मनाया जा रहे 'आजादी के अमृत महोत्सव' के क्रम में स्थानीय डी०एस० मेमोरियल इंटर कॉलेज, रतसर के यूपी 93 बटालियन के एन०सी०सी० कैडेट्स ने ,हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा, अभियान के तहत एक जन जागरूकता रैली निकाली। रैली को विद्यालय के प्रबंधक श्री राजेंद्र प्रसाद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एन०सी०सी० कैडेट्स ने राष्ट्रभक्ति से प्रेरित गगनभेदी नारों के माध्यम से देश के वीर शहीद सपूतों को नमन किया एवं आमजन से राष्ट्रीय एकता की भावना को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर एन०सी०सी० के एन०ओ० प्रदीप कुमार सिंह एवं सुनील चौबे तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य पंचानन्द तिवारी सहित समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी गण उपस्थित रहे।







Social Plugin