स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)
महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष ने राहत कोष बनाने का पहल किया।
बलिया - महिला शिक्षक संघ की जिला अध्यक्ष रंजना पांण्डेय ने बताया कि महिला शिक्षिकाओं के समक्ष जिला महिला शिक्षक संघ राहत कोष की स्थापना के लिए अपनी एक कोशिश रखने जा रही हूं। इस बाबत जल्द ही जिला कार्यकारिणी तथा ब्लॉक स्तर की सभी शिक्षिकाओं की मौजूदगी में प्रस्ताव पारित करने के उपरांत बैंक शाखा में संयुक्त खाता खोला जाएगा। मुझे पूर्ण आशा ही नहीं विश्वास है कि आप सब इस कोशिश को सफल बनाने में अपना पूरा सहयोग देंगी। शिक्षक बहनों जीवन की भाग दौड़ में हम सभी देख रहे हैं कि हमारे शिक्षक भाई-बहन या शिक्षा विभाग के अन्य कर्मचारियों के साथ अचानक कोई दुर्घटना हो जा रही है। जिसके लिए आर्थिक मदद की जरूरत पड़ रही है। राहत कोष में हमारे सभी शिक्षक भाई-बहन अपनी क्षमता अनुसार यथाशक्ति सहयोग करें, ईश्वर न करे पर अगर कोई भी दुर्घटना अचानक किसी के साथ घटित होती है तो उसे तुरंत उचित समय पर आर्थिक मदद दी जा सकें। हम सभी की छोटी सी मदद किसी को जीवन दान दे सकता है।मैंने एक दिया जलाया है ऑर प्रकाश फैलाने का काम एक - एक हांथो की मदद से ही संभव है।







Social Plugin