Ad Code

Responsive Advertisement

विद्युत सबस्टेशन के कैश काउंटर में घुसकर विद्युत कर्मी से मारपीट कर रहे आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अश्विनी सिंह)

विद्युत सबस्टेशन के कैश काउंटर में घुसकर विद्युत कर्मी से मारपीट कर रहे आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल।

सुखपुरा (बलिया) : शनिवार को विद्युत सबस्टेशन सुखपुरा के कैश काउंटर में घुसकर विद्युत कर्मी से मारपीट व गाली गलौज करने के आरोप में सुखपुरा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।धर्मात्मा पुत्र घुरई राम निवासी कसौंडर सब स्टेशन सुखपुरा पर कार्यरत है।शनिवार को सुल्तानपुर निवासी विशाल सिंह पुत्र गंगा सागर सिंह अपने हमउम्र दोस्तों के साथ घुसकर विद्युत कर्मचारी धर्मात्मा से गाली गलौज के साथ मारपीट करने लगा।धर्मात्मा के चिल्लाने पर निविदा कर्मी अशोक यादव व राजाराम शर्मा कंट्रोल रूम से कैश काउंटर रूम में पहुंचकर धर्मात्मा को युवकों के चंगुल से छुड़ाया।धर्मात्मा ने सुखपुरा थाने में दिए गए लिखित तहरीर में विशाल सिंह व उनके साथियों पर मारपीट करने,गाली गलौज करने व जाति सूचक शब्द इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।इसको संज्ञान में लेकर पुलिस ने रविवार को एक नामजद व एक अज्ञात पर 332,323,504506,427 व एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया।सोमवार को पुलिस ने विशाल सिंह को शांति भंग की आशंका में गिरफ्तार कर उसे न्यायालय भेज दिया।इस संदर्भ में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह का कहना है कि उक्त धाराओं में 7 वर्ष से कम की सजा है इसलिए इस मुकदमे में विशाल सिंह की गिरफ्तारी संभव नहीं है।