Ad Code

Responsive Advertisement

नवागत जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार।

 


स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

नवागत जिलाधिकारी ने संभाला कार्यभार।

बलिया: नवागत जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने शुक्रवार को कोषागार में कार्यभार ग्रहण कर लिया। चार्ज लेने के बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी टेबलों पर जाकर लिपिकों से जरूरी जानकारी ली और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। 2008 बैच की आईएएस अफसर सौम्या अग्रवाल ने कार्यभार ग्रहण करने के बाद बातचीत में कहा कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा की बेहतरी के अलावा आइजीआरएस पोर्टल पर आयी जनशिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण हमारी प्राथमिकता में होगा। इसके अलावा शहर ने नाला निर्माण व बाढ़ की परियोजनाएं समय से पूर्ण कराने पर विशेष जोर रहेगा। हर अस्पताल पर दवाओं की उपलब्धता व आम जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित कराया जाएगा। अंत में बलियावासियों उन्होंने यह संदेश दिया कि शासन की मंशानुरूप विभिन्न योजनाओं के जरिए पात्रों को लाभान्वित कराने के साथ उनकी हर परेशानी में जिला प्रशासन हमेशा खड़ा रहेगा। उन्होंने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को भी उनके कार्य से जुड़े दिशा-निर्देश दिए।
------------------