स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)
रोजी रोटी की उठने लगी मांग।
नगरा (बलिया)। हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री राजीव कुमार सिंह चंदेल ने प्रशासक, उपजिलाधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत नगरा को पत्र देकर पटरी दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं को उजाडने से पहले स्थापित करने की व्यवस्था करने की मांग की है। पत्र में कहा है कि नगरा में नगर पंचायत द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। जो देश हित व विकास की दृष्टि से आवश्यक है लेकिन पटरी दुकानदारों , सब्जी विक्रेताओं के लिये नगर पंचायत की तरफ से बगैर किसी व्यवस्था के सिर्फ उजाड देना गरीबों के रोजी रोटी को बंद करने के समान है। हियुवा नेता ने कहा है कि अतिक्रमण को हटाया जाय किंतु जब तक पटरी दुकानदारों, सब्जी विक्रेताओं के लिये मंडी स्थापित न हो जाय तब तक उनके जीविकोपार्जन को भी ध्यान में रखा जाय। ताकि वे अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें।







Social Plugin