Ad Code

Responsive Advertisement

युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी में युवक को पुलिस ने किया गिरफतार।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी में युवक को पुलिस ने किया गिरफतार।

नगरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार को सायंकाल शौच के लिए जा रही युवती को डरा धमका कर दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने ताड़ीबड़ा गांव चट्टी से गुरुवार को प्रातः 4.30 बजे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
         थानाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ दूबे ने बताया कि वे भोर में चार बजे हमराही सिपाहियो के साथ गश्त पर निकले थे, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि युवती से दुष्कर्म का आरोपी राजा गुप्ता ताड़ीबड़ा गांव चट्टी पर खड़ा है और कही जाने के फिराक में है। पुलिस तत्परता दिखाते हुए ताड़ीबड़ा गांव चट्टी पर पहुंच गई। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा, जिसपर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जमा तलाशी ली तथा उसके बाद थाने ले आई। पुलिस ने आवश्यक कार्यवाही कर आरोपी को न्यायालय चालान कर दिया।