स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)
180 रैंक प्राप्त कर घर पहुची सृष्टि सिंह का जोरदार स्वागत।
दुबहर (बलिया)- यूपीएससी 2021 की परीक्षा में 180 रैंक प्राप्त करने के बाद बुधवार को बलिया पहुंची। शिवपुर दियर नई बस्ती निवासी सृष्टि सिंह का जोरदार स्वागत बलिया स्टेशन पर किया गया। इसके बाद सृष्टि सिंह जनपद के भृगु मंदिर,बालेश्वर मंदिर सहित कई देव स्थानों पर मत्था टेकते हुए अपने गांव पहुंची। जहां लोग बैंड बाजे के साथ उनका स्वागत करते हुए हरिहर नाथ बाबा के मंदिर सहित कई स्थानों पर माथा टेकवाया।उन्होंने कहा कि मैं छठवीं बार में यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता, दादा दादी, चाचा चाची को दिया । अपने स्वागत से अभिभूत सृष्टि सिंह ने समस्त ग्राम वासियों का आभार प्रकट किया । इस मौके पर सृष्टि सिंह के दादा रामचंद्र सिंह, पिता प्रमोद सिंह, चाचा मनोज सिंह ,लल्लू सिंह ,अर्जुन सिंह ,अजय सिंह जितेंद्र सिंह ग्राम प्रधान धर्मेंद्र यादव "भुवर" धनजी यादव, मोहन दुबे, रविंदर पाल, दीपक दीवाना, रामबली सिंह ,पवन गुप्ता, बसंत सिंह, टुनटुन सिंह, धुरान सिंह, राजू मिश्रा, दीनदयाल मिश्रा, ओम प्रकाश पटेल, कमलेश्वर प्रसाद, पन्नालाल गुप्ता, विजेंद्र यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे ।







Social Plugin