स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ज्ञान प्रकाश)
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 60 दिवसीय पशु मित्र प्रशिक्षण के इक्छुक प्रतिभागियों के चयन हेतु साक्षात्कार सम्पन्न।
उद्घाटन शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, नगवा, बलिया में 01 जून को।
बलिया आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 60 दिवसीय 01जून 2022 से 30 जुलाई 2022 तक पशु मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन आर सेटी, जीराबस्ति,बलिया द्वारा आयोजित किया जा रहा है,उक्त प्रशिक्षण के इक्छुक प्रतिभागियों के चयन हेतु उनका साक्षात्कार सेंट आर सेटी बलिया के प्रभारी निदेशक एवं एलडीएम बलिया राजकुमार पांडेय, फेकल्टी सेंट आर सेटी शिव सहाय ,माँ सुरसरी सेवा संस्थान,कथरिया,बलिया के सचिव सुधीर कुमार सिंह द्वारा लिया गया,राजकुमार पाण्डेय ने बताया कि उक्त प्रशिक्षण का उद्घाटन शहीद मंगल पांडेय राजकीय महिला महाविद्यालय, नगवा, बलिया में 01 जून दिन बुधवार को किया जाएगा,ज्ञात हो कि उक्त प्रशिक्षण पूरे प्रदेश के केवल तीन जनपद बलिया, गाजियाबाद और शाहजहांपुर में ही संचालित हो रही है।







Social Plugin