Ad Code

Responsive Advertisement

आईजीआरएस पोर्टल के प्रति रहें गम्भीर।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमाल आलम)

आईजीआरएस पोर्टल के प्रति रहें गम्भीर।

बलिया। जिलाधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह ने सभी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील स्तरीय अधिकारी तहसील मुख्यालय, एवं जिला स्तरीय अधिकारी जिला मुख्यालय नहीं छोड़ेंगे। विशेष परिस्थिति में मुझसे अनुमति लेकर ही जाएंगे। विशेष जोर देकर कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों के प्रति गंभीर हो जाएं। सभी अधिकारी अपने कार्यालयों में साफ-सफाई व अन्य व्यवस्था को बेहतर बनाए रखना सुनिश्चित करें।