स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- नीलेश कुमार)
दो बाइको के आमने सामने की टक्कर में एक गम्भीर रुप घायल।
बिल्थरारोड(बलिया) भीमपुरा थाना क्षेत्र के उधरन व सिकरिया ग्राम के बीच गुरुवार की देर शाम 7 बजे दो बाईक के टक्कर में एक गम्भीर रुप से चोटिल हो गया आनन फानन में स्थानीय व राहगीरों की मदद से घायल को सीयर समुदायिक स्वस्थ्य केन्द्र में प्राथमिक उपचार के लिये दाखिल किया गया जहां पर चिकित्सा डाक्टर ने घायल की प्राथमिक उपचार के बाल जिला सदर अस्पताल के लिये रेफर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पिन्टू राजभर 28 वर्ष ग्राम नावनगर थाना सिकन्दपुर का निवासी बताया गया वह अपने दोस्त मुकेश कुमार के साथ रतनपुर से एक शादी कार्यक्रम में सामिल होने के लिये बाईक पर सवार हो कर मधुबन थाना क्षेत्र के परसिया ग्राम सभा में जा रहे थे तभी दो बाईक की आमने सामने की टक्कर हो गई जिसमें वह चोटिल हो गई सूचना पाकर परिजनों भी अस्पताल पहुंच गए और घायल को अपने निजीसाधन से प्राथमिक उपचार के लिये रवाना होगे







Social Plugin