स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- संदीप कुमार गुप्ता)
महिला कर्मी से दिनदहाड़े छिनैती से लोगों में दहशत का माहौल।
बलिया - महिला कर्मी से दिनदहाड़े छिनैती से लोगों में दहशत का का माहौल।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना बृहस्पतिवार की शाम लगभग4:30 बजे की है। बाल विकास परियोजना बेलहरी की कार्यकत्री एवं भारतीय मजदूर संघ की कार्यवाहक अध्यक्ष अपने घर गोपाल विहार कॉलोनी लौट रही थी। तभी घात लगाए अपराधियों ने गर्दन से सोने की चैन छीन कर बाइक से भाग गए ।घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर भृगु मुनि मंदिर के पास लोगों की भीड़ इकट्ठी थी ,फिर भी अपराधी लोगों की भीड़ के बीच से आराम से भाग निकले। इस बात की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस ने आकर मौके का निरीक्षण किया। सीओ सिटी प्रीति त्रिपाठी ,कोतवाल सदर भी घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित महिला से पूछताछ किया तथा आसपास के घरों तथा दुकानों में लगे सीसी टीवी कैमरो को खंगाला। लोगों का कहना हैं कि अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए हैं कि अब रात की बात तो दूर दिन दहाड़े घटना को अंजाम देने लगे हैं । इस घटना से लोगों में भय का माहौल व्याप्त हैं।







Social Plugin