स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- अहमद हुसैन उर्फ जमल आलम)
: जिले की स्वस्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाते हुए।
बलिया जिले को 3 नई जनरेशन 108 की एंबुलेंस की सौगात मिली जो जनपद में पहले से संचालित पुरानी 108 एम्बुलेंस का स्थान लेगी आज इस क्रम में बलिया के मुख्य चिकित्सा अधिकारी श्री नीरज पंडे जी ने इन नई 108 एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना बताते चलें कि आज बलिया जिले में 3 नए 108 एम्बुलेंस मिली जिसका उद्घाटन सीएमओ सर के द्वारा किया गया है और वर्तमान समय में सरकार के द्वारा जो भी पुरानी 108 एंबुलेंस हो चुकी हैं उस को बदलने का कार्य किया जा रहा है आने वाले 1 महीने में बलिया जनपद में 15 पुरानी 108 एंबुलेंस को बदलकर उसके जगह नया एंबुलेंस दिया जा रहा है जिसका संचालन जीवीके इएमआरआई कंपनी के माध्यम से सुचारू रूप से किया जा रहा है एंबुलेंस की सुविधा हर एक आम जनमानस को मिले इसके लिए यह अभियान चलाया जा रहा है उद्घाटन के दौरान सीएमओ सर के साथ सभी एडिशनल सीएमओ और 108 एम्बुलेंस की तरफ से क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सुमित प्रताप सिंह और कार्यक्रम प्रबंधक प्रभाकर यादव के साथ जिला प्रभारी मनीष शर्मा हरेंद्र वर्मा रोशन कुमार तथा एंबुलेंस के सभी चालक मौजूद थे







Social Plugin