Ad Code

Responsive Advertisement

गांवों के विकास में वरदान साबित होगा ग्राम सचिवालय- सांसद

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- ओम प्रकाश वर्मा)

गांवों के विकास में वरदान साबित होगा ग्राम सचिवालय- सांसद


नगरा ( बलिया) : नगरा विकास खंड के पालचंद्रहां में नव निर्मित ग्राम सचिवालय का लोकार्पण गुरुवार को सलेमपुर के भाजपा सांसद रविंद्र कुशवाहा ने फीता काट कर किया। लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि ग्राम सचिवालय प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ड्रीम प्रोजेट है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में अधूरे पडे सचिवालयों का निर्माण हर हाल में सौ दिन में पूरा करने का निर्देश दिया है। गांवों के विकास में ग्राम सचिवालय मील का पत्थर साबित होंगें। आय,  जाति , खतौनी , परिवार रजिस्टर आदि कार्यों के लिए अब ग्रामीणों को तहसील व ब्लाक का चक्कर नही लगाना पडेगा। सभी सुविधाएं ग्राम सचिवालय से ही उपलब्ध हो सकेगी। इस कार्य के लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की नियुक्ति की गई है। सभी ग्राम सचिवालय को वाई फाई से जोडा जाएगा। सांसद ने कहा कि देश के विकास का रास्ता गांव की गलियों से ही होकर गुजरता है। भाजपा की केंद्र व प्रदेश की सरकार सबसे अधिक गांवों के विकास पर ध्यान दे रही है। सीयर ब्लाक प्रमुख आलोक कुमार सिंह, बीडीओ विनय कुमार वर्मा, प्रमोद कुमार सिंह, ज्ञानेंद्र यादव, आनंद श्रीवास्तव, धर्मराज सिंह विक्की, देवनारायण प्रजापति, फतेहबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ग्राम प्रधान छोटेलाल चौहान व संचालन सचिव अविनाश कुमार गुप्ता ने किया।
फोटो- नगरा के पालचंद्रहां में ग्राम सचिवालय का फीता काटकर लोकार्पण करते सांसद रवींद्र कुशवाहा