Ad Code

Responsive Advertisement

43 छात्र/छात्राओं में टैबलेट का वितरण।

 

स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- नीलेश कुमार)

43 छात्र/छात्राओं में टैबलेट का वितरण।

बिल्थरारोड(बलिया)। एमएमडी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन में एसएस बापू इंस्टीच्यूट आफ पालीटेक्निक ससना बहादुरपुर, बिल्थरारोड के बच्चों में तकनिकी शिक्षा में और प्रगति लाने के उद्देश्य से योगी सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के तहत कुल 43 छात्र/छात्राओं में टैबलेट का वितरण राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर ने वितरित किया।
 कालेज परिसर में राज्य सभा सांसद सकलदीप राजभर ने कहा कि देश में नेरेन्द्र मोदी व प्रदेश के अन्दर योगी सरकार ने पूरे देश के अन्दर ग्रेजुएट व पोस्ट ग्रेजुएट छात्र/छात्राओं को विशुष परिस्थितियों में आनलाईन पढ़ाई के लिए निःशुल्क स्मार्ट फोन व टैबलेट का वितरण कर रही है। उन्होने आमत्रण पर बुलाने के लिए कालेज प्रशासन व संस्थापक आर0एन0 सिंह व चेयरमैन प्रतीकराज सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया।
    कालेज के चेयरमैन प्रतीकराज सिंह ने इस आयोजन के मौके पर आमत्रित अतिथियों, सहयोगियों व राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर का आभार प्रकट किया।
 इस मौके पर एमएमडी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डा0 वेदप्रकाश तिवारी, आनन्द सिंह, आलोक श्रीवास्तव, कुंवर बहादुर सिंह उर्फ झाबर सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता ब्रह्मदेव तिवारी व संचालन प्रिंसिपल प्रमोद गुप्ता ने किया।