स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :--संदीप कुमार गुप्ता)
दुबहर पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
दुबहर - बलिया पुलिस द्वारा वांछित अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना दुबहर पुलिस को सफलता मिली ।
ज्ञात हो कि दुबहर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र को मुखबिर द्वारा सूचना मिला। सूचना पर स्थानीय थानाध्यक्ष मय हमराही जनाडी तिराहे पर दबिश देकर गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त श्याम नराययण यादव पुत्र स्व. गंगा प्रसाद यादव निवासी सुल्तानपुर थाना सुखपुरा जनपद बलिया को थाना क्षेत्र दुबहर के जनाड़ी तिराह से बुधवार की सुबह लगभग 07.50 बजे गिरफ्तार किया। उक्त अभियुक्त थाना सुखपुरा के मु0अ0सं0 78/2022 धारा 2/3(1)उ0प्र0 गंगेस्टर एक्ट में वांछित है। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय पुलिस द्वारा वैधानिक कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को न्यायालय भेजने की तैयारी हो रही थी। इस मौके पर संजीव कुमार, अनिल यादव,सुरेन्द्र कुमार, श्याम सुन्दर यादव आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।







Social Plugin