स्वतंत्रविचार 24 (रिपोर्ट :-- रजनीश कुमार, दिलशाद अहमद)
घर से कमाने गए 29 वर्षीय युवक की मौत।
सिकन्दरपुर, बलिया। थाना क्षेत्र के कस्बा के डाकबंगला निवासी अनिल राजभर 29 वर्ष पुत्र स्वर्गीय महेश राजभर का शव बुधवार की दोपहर जैसे ही घर पहुंचा पूरे परिवार में कोहराम मच गया घर की महिलाएं दहाड़ मार कर रोने लगी यह देख लोगों की आंखों से आंसू आ जा रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार अनिल राजभर अपने चार साथियों मुन्ना बारी अरविंद राजभर गुड्डू राजभर धनु गोड़ के साथ भोपाल में पारले एग्रो में मजदूरी का काम करने के लिए विगत अप्रैल माह में ही गया हुआ था पांचों हंसी खुशी काम करते थे लेकिन बीते रविवार की शाम को अनिल राजभर घायल अवस्था में अपने कमरे पर पड़ा हुआ था जब गुड्डू राजभर कमरे पर पहुंचा तो अनिल राजभर ने बताया कि अरविंद राजभर व मुन्ना बारी ने हम को मारपीट कर घायल किया है यह देख गुड्डू राजभर का होश उड़ गया वह अपने दोस्त धनु गोड़ को इसकी जानकारी दिया जिसके बाद दोनों मिलकर उसे अस्पताल ले जा रहे थे इसी दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई जैसे ही घटना की जानकारी मृतक के घर पहुंची पूरा परिवार घटना से हतप्रभ हो गया कागजी कार्रवाई करने के बाद बुधवार की शाम मृतक का शव जैसे ही घर पहुंचा मृतक की पत्नी सुनीता देवी व माता गीता देवी का बुरा हाल हो गया दोनों दहाड़े मार कर रो रही थी मृतक की डेढ़ वर्षीय पुत्री नैना यह देख रही थी और सब से यही पूछ रही थी कि मेरे पापा को क्या हुआ है यह देख लोगों की आंखों से आंसू छलक जा रहे थे।







Social Plugin